![]()
सहरसा के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र की सहुरिया पंचायत के ठढ़िया गांव में सर्पदंश से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने बताया कि मानस कुमार घर के अंदर मोबाइल चार्ज कर रहा था, तभी उसे एक जहरीले सांप ने डंस लिया। बालक ने अपनी मां को सांप काटने की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए। पिता जवाहर साह दिल्ली में करते हैं मजदूरी हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी हालत बिगड़ गई थी। सोनवर्षा अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मानस के पिता जवाहर साह दिल्ली में मजदूरी करते हैं। मानस अपने दो भाइयों में बड़ा था, उसके छोटे भाई का नाम सुप्रीत है। बेटे की मौत की खबर से परिवार सदमे में है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीण सुभाष साह ने कहा कि यदि सुगमा गांव स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र चालू होता, तो मानस को समय पर उपचार मिल सकता था। उन्होंने बताया कि ठढ़िया गांव से बनमा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दूरी लगभग 12 किलोमीटर है और सड़क की स्थिति भी खराब है। सर्पदंश जैसी आपात स्थिति में समय पर इलाज न मिलने के कारण बालक की जान चली गई। बारिश और बाढ़ के कारण सांपों से खतरा ग्रामीणों के अनुसार, लगातार बारिश और बाढ़ के कारण नदी किनारे बसे ठढ़िया गांव में सांपों का खतरा बढ़ गया है। उनका दावा है कि इन दिनों प्रतिदिन दो से चार सांप सड़क और आसपास के क्षेत्रों में देखे जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने और सर्पदंश से बचाव के लिए आवश्यक उपाय करने की मांग की है। थानाध्यक्ष बोले-मामला की जांच की जा रही घटना की सूचना मिलने पर बनमा ईटहरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं समाजसेवी सुभाष साह, राकेश कुमार और नागेंद्र कुमार उर्फ साजन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया
Source link