Newswahni

सहरसा में लापता इंटर छात्र का शव मिला तालाब में पड़ा था परिवार का सबसे बड़ा बेटा टहलने की बात कहकर रात बजे…




सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह से लापता 20 वर्षीय इंटर छात्र का शव गुरुवार को एक तालाब से बरामद किया गया। मृतक की पहचान दक्षिणी वार्ड संख्या-9 निवासी विनय चौधरी के पुत्र रविशंकर कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, रविशंकर कुमार ने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी और घर पर था। वह परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। परिजनों ने बताया कि 29 अप्रैल की रात करीब 10 बजे वह टहलने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। साक्ष्य मिटाने के लिए तालाब में फेंका शव
काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका था। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने मिर्जा टोल के समीप स्थित एक तालाब में शव को तैरते हुए देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान रविशंकर के रूप में की। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रविशंकर की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को तालाब में फेंका गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को घटनास्थल पर बुलाया। टीम ने वहां से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा
घटनास्थल पर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, इंस्पेक्टर सुजाउद्दीन, बख्तियारपुर थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौजूद रही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया है। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दोषियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top