![]()
सहरसा के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव में रविवार रात घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने अपने पांच बच्चों को कीटनाशक दवा पिला दी और खुद भी उसका सेवन कर लिया। सभी 6 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें दो जुड़वा बच्चों की स्थिति अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल से पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। देखें,मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें,पूरा मामला… दूध में कीटनाशक मिलाकर बच्चों को पिलाया घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि महिला, सोनी देवी (40), ने दूध में कीटनाशक मिलाकर अपने बच्चों प्रीति कुमारी (14), रचना कुमारी (13), सपना कुमारी (6) और 5 वर्षीय जुड़वा बेटे रामकुमार व लखन कुमार को पिला दिया। इसके बाद उसने खुद भी वही जहर पी लिया। पड़ोसियों ने सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया कुछ देर बाद एक बच्चे ने तड़पते हुए किसी तरह घर का दरवाजा खोला और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में सभी को सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। डॉक्टर बोले- सभी का इलाज जारी,वेंटिलेटर पर रखा रात करीब 2:30 बजे सभी को सहरसा के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टर मानस कुमार झा के अनुसार, सभी का इलाज जारी है, लेकिन जुड़वा बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम संपत्ति को लेकर सोनी देवी और उनकी सास के बीच विवाद हुआ था, जो बढ़कर गंभीर रूप ले लिया। गुस्से में आकर महिला ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। सोनी देवी के पति घटना के समय दिल्ली में थे सोनी देवी के पति घटना के समय दिल्ली में थे, जहां वे राजमिस्त्री का काम करते हैं। घटना की जानकारी होने पर वो वहां से घर के लिए निकल चुके हैं। वहीं परिवार और आसपास के लोग इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सोनी देवी के गौतनी के भाई सूरज कुमार ने बताया कि रविवार शाम सास और बहू के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद गुस्से में आकर सोनी देवी ने यह कदम उठा लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक पड़ोसी ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वह भी फिलहाल विवाद के कारणों पर कुछ भी बताने से बच रहा है। भाई बोला-सूचना मिलने पर सुबह अस्पताल पहुंचा सूचना मिलने पर सूरज कुमार सोमवार सुबह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि फोन के जरिए उन्हें घटना की जानकारी दी गई थी। वहीं, सोनी देवी के सास-ससुर भी अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन पुलिस के आने के बाद वे वहां से गायब हो गए। थानाध्यक्ष बोले- पूरे मामले की जांच की जा रही सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि निजी अस्पताल से पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Source link