Newswahni

सहरसा में बारिश से सड़कों पर फीट पानी दिन लगातार बारिश की संभावना प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी हवा…




सहरसा में शुक्रवार रात हुई तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मारूफगंज रोड और कहरा रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर 2 फीट तक पानी जमा हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस जलजमाव से आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जलजमाव के कारण मोहल्लों में रहने वाले लोगों को भी आवागमन में कठिनाई हो रही है। वार्ड संख्या 37 के स्थानीय निवासी ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि इलाके में बारिश के बिना भी जल निकासी की समस्या रहती है, जो बारिश के बाद और गंभीर हो जाती है। उन्होंने नगर निगम द्वारा बनाई गई नालियों के ऊंचे स्तर को पानी के सही निकास न होने का मुख्य कारण बताया। मौसम में बदलाव के कारण अचानक बारिश हुई इस मामले पर सहरसा नगर निगम के नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने कहा कि मौसम में बदलाव के कारण अचानक बारिश हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन इलाकों में पानी जमा हुआ है, वहां जल निकासी के लिए सफाई कर्मियों को लगाया जाएगा और स्थिति को जल्द सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। 28 और 29 मार्च को भी बारिश की संभावना जताई इस बीच, मौसम विभाग ने 28 और 29 मार्च को भी बारिश की संभावना जताई है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है। कृषि मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। साथ ही, पूर्वी दिशा से 6 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लगातार बारिश और कमजोर जल निकासी व्यवस्था ने नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि जल्द ही प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो शहरवासियों को आने वाले दिनों में और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top