Newswahni

सहरसा में दो पक्षों में हिंसक झड़प घायल अस्पताल में भर्ती पीड़ितों को मिल रही जान से मारने की धमकी…




सहरसा के कनरिया में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। घायलों में 32 वर्षीय बलवीर कुमार, 18 वर्षीय नीरज कुमार, 33 वर्षीय कुमार शीतराज और 29 वर्षीय बलजीत कुमार शामिल हैं। ये सभी कनरिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 के निवासी हैं। हंसी-मजाक के दौरान मारपीट हो रही थी घायल बलजीत कुमार ने बताया कि गांव के ही रंजीत साह और बलवीर के बीच हंसी-मजाक के दौरान मारपीट हो रही थी। इसी दौरान मंजीत कुमार नामक व्यक्ति वीडियो बनाने लगा। जब बलवीर कुमार ने मंजीत को वीडियो बनाने से रोका, तो मंजीत ने बलवीर के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान बलवीर के चचेरे भाई नीरज, शीतराज और बलजीत बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने फरसा, दबिया और फाइटर जैसे हथियारों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें बेरहमी से पीटा। इस हमले में बलवीर, नीरज और शीतराज के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें 18 से 32 टांके लगे हैं। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर सहरसा के माधव अस्पताल में इलाजरत डॉ. अभिमन्यु कुमार ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है और उनका इलाज जारी है। घायल शीतराज ने बताया कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें धमकी दे रहे हैं कि अगर उन्होंने केस किया तो इसका अंजाम बुरा होगा। इस संबंध में कनरिया थाना प्रभारी अनिल प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और अनुसंधान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top