![]()
सहरसा के बलवाहाट क्षेत्र के रामपुर में जमीन विवाद को लेकर 72 वर्षीय किसान ओमप्रकाश सिंह के साथ मारपीट की गई। इसमें उनके सिर में चोट लगी है और कान से खून निकल रहा है। उन्हें सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग के साथ मारपीट का वीडियो मंगलवार रात सामने आया। ओमप्रकाश सिंह बलवाहाट थाना क्षेत्र के जमुनिया वार्ड नंबर 4 के रहने वाले हैं। उनके बेटे ऋतूराज ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके पिता रामपुर स्थित अपने ससुराल गए थे। वहां वह घर के सामने खाली जमीन पर गोभी लगा रहे थे। इसी दौरान उनके चेचेरे साले ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पैतृक जमीन हड़पने और रंगदारी मांगने का आरोप ऋतूराज के अनुसार, उनके चेचेरे भाई पैतृक जमीन हड़पना चाहते हैं और रंगदारी भी मांग रहे हैं। उन्होंने बताया कि मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई लोग ओमप्रकाश सिंह को पीटते दिख रहे हैं। ऋतूराज ने कहा कि उनके पिता की एक किडनी नहीं है और मारपीट के दौरान उसी तरफ भी चोट पहुंचाई गई, जहां किडनी नहीं है। बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि मामला सामने आया है। इसकी जांच की जाएगी।
Source link