Newswahni

सहरसा में आधुनिक पार्क का निर्माण कार्य फिर शुरू डेढ़ महीने के बाद परियोजना पर काम तेज करोड़ की लागत से बन रहा…




सहरसा शहर में आधुनिक मॉडल पार्क का निर्माण कार्य डेढ़ महीने के अंतराल के बाद फिर से शुरू हो गया है। नगर निगम द्वारा लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से यह पार्क तैयार किया जा रहा है, जो शहर का पहला आधुनिक मॉडल पार्क होगा। यह पार्क अभियंता चौक से डीआईजी चौक तक लगभग 900 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा होगा। इसमें आकर्षक प्रवेश द्वार, परगोला व्यू, म्यूजिकल फाउंटेन, बच्चों के लिए विशेष खेल क्षेत्र, घास की टीलियां, अत्याधुनिक लाइटिंग व्यवस्था और सजावटी छायादार एवं फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। बुजुर्गों के लिए विशेष बेंच की भी व्यवस्था की जाएगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह पार्क सुबह-शाम टहलने, योग और ध्यान के लिए एक बेहतरीन स्थान साबित होगा। शहरवासियों को लंबे समय से एक आधुनिक और व्यवस्थित पार्क की आवश्यकता महसूस हो रही थी, जिसे अब नगर निगम पूरा करने में जुटा है। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि वित्तीय कारणों से निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया था, जिससे परियोजना प्रभावित हुई थी। उन्होंने जानकारी दी कि अब ट्रेजरी से राशि की निकासी शुरू हो चुकी है और फंड की समस्या दूर हो गई है। नगर निगम की टीम तेजी से काम पूरा करने में लगी हुई है। नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम और जिला प्रशासन का प्रयास है कि यह सहरसा शहर का सबसे खूबसूरत पार्क बने। इसे अगले एक महीने के भीतर पूरा कर शहरवासियों को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सहरसा शहर में ऐसे आठ नए आधुनिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं, जो आने वाले समय में शहर के प्रमुख आकर्षण केंद्र बनेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top