Newswahni

सहरसा पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेनें गर्मी में यात्रियों को मिलेगी राहत थर्ड एसी इकोनॉमी कोच रहेंगे…




यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सहरसा और पूर्णिया कोर्ट से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से खासकर कोशी, सीमांचल से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। इसको लेकर रेलवे शुक्रवार की शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को जानकारी दी गयी। पहली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 05575/05576 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा स्पेशल है। यह ट्रेन 28 अप्रैल 2026 से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को सहरसा से रात 8 बजे रवाना होगी। यह सुपौल, झंझारपुर, सकरी, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, रक्सौल और नरकटियागंज सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए गुरुवार को 01:05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 30 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को आनंद विहार से सुबह 5:15 बजे चलकर शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे सहरसा पहुंचेगी। 05579/05580 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल दूसरी स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 05579/05580 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल है। यह ट्रेन 26 अप्रैल से 12 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को पूर्णिया कोर्ट से शाम 4:30 बजे खुलेगी। यह सहरसा, सुपौल, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, रक्सौल और नरकटियागंज के रास्ते तीसरे दिन आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 28 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक रविवार और मंगलवार को आनंद विहार से सुबह 5:15 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1:45 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। दोनों स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए 8 थर्ड एसी इकोनॉमी, 10 स्लीपर और 2 जनरल कोच लगाए गए हैं। रेलवे के इस निर्णय से गर्मी के मौसम में यात्रा करने वाले लोगों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और भीड़भाड़ से राहत मिलेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top