Newswahni

सहरसा के बच्चों ने नेपाल में जीते मेडल इंटरनेशनल डांस चैंपियनशिप के विजेताओं का हुआ सम्मान…




नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल डांस चैंपियनशिप 2026 (सागरमाथा कप) में पदक जीतने वाले सहरसा के बच्चों को रविवार को सम्मानित किया गया। शहर के मीर टोला में आयोजित एक समारोह में विजेता प्रतिभागियों और उनके कोच को प्रशस्ति पत्र व सम्मान प्रदान किया गया। यह प्रतियोगिता नेपाल में 6 और 7 जून को आयोजित हुई थी। स्ट्रीट डांस अकादमी, सहरसा के बच्चों ने इसमें कुल 2 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक जीते। अकादमी के कोच नवीन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में बच्चों ने यह उपलब्धि हासिल की। अदित्री कर्ण और रियानशी ने जीते गोल्ड मेडल स्वर्ण पदक अदित्री कर्ण और रियानशी ने जीते। प्रांशी मांधना और मिशिता बांका ने रजत पदक प्राप्त किए, जबकि विशांक कश्यप, राजनंदिनी कश्यप और रिद्धि शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किए। सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष सज्जन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मारवाड़ी महिला समिति की रजनी खां, वार्ड पार्षद ताबिश मिहिर, राजद नगर अध्यक्ष कौशल यादव, समाजसेवी सोहन झा, पूर्व मुखिया अनमोल कुमार, समाजसेवी आशीष गुप्ता, पिस्टल यादव और विक्की कुमार सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। वक्ताओं ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की और इसे जिले के लिए महत्वपूर्ण बताया। अतिथियों ने विजेता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन कलाकारों की सफलता दूसरों के लिए प्रेरणा बनेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top