Newswahni

सहरसा के नए बने विक्रम सिहाग हिमांशु का शेखपुरा हुआ तबादला के अधिकारी का भी तबादला…




बिहार सरकार के गृह विभाग ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत सहरसा जिले को नए पुलिस अधीक्षक मिल गए हैं। वर्ष 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी विक्रम सिहाग सहरसा के नए एसपी होंगे। वे इससे पहले वैशाली जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे। सहरसा के निवर्तमान एसपी हिमांशु (आईपीएस 2018 बैच) का तबादला इसी पद पर शेखपुरा जिले में कर दिया गया है। वैशाली में अपनी सख्त कार्यशैली के लिए चर्चित रहे विक्रम सिहाग के सामने सहरसा में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने की चुनौती होगी। 2 BPS के अधिकारी का तबादला गृह विभाग आरक्षी शाखा के अवर सचिव दीपक कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पूरे राज्य में कुल 27 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और 2 बिहार पुलिस सेवा (बीपीएस) के अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल से सहरसा के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। सहरसा के पड़ोसी जिले पूर्णिया में भी पुलिस कमान बदली गई है। पश्चिम चंपारण (बेतिया) के एसपी रहे शौर्य सुमन (आईपीएस 2017) को पूर्णिया का नया वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है। खगड़िया के एसपी राकेश कुमार (आईपीएस 2013) को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5, पटना के पद पर भेजा गया है। उनकी जगह पटना के नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानू प्रताप सिंह (आईपीएस 2021) खगड़िया के नए एसपी होंगे। निवर्तमान एसपी हिमांशु के कार्यकाल को लेकर स्थानीय पुलिस महकमे और प्रबुद्ध नागरिकों में सकारात्मक चर्चा है। उनके कार्यकाल में अच्छी पुलिसिंग देखने को मिली।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top