Newswahni

सहरसा कांग्रेस ने प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारी…




सहरसा जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस के 10 नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को पाग और चादर देकर सम्मानित किया गया। उन्हें प्रखंडों की जिम्मेदारी सौंपने संबंधी मनोनयन पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने सभी नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार प्रखंड स्तर की इकाइयां होती हैं। झा ने सभी अध्यक्षों से सात दिनों के भीतर अपनी-अपनी प्रखंड समिति का गठन करने का आग्रह किया। उन्होंने जोर दिया कि प्रखंड अध्यक्ष जिला संगठन की रीढ़ होते हैं, और प्रखंड स्तर पर संगठन मजबूत होने से ही जिला और प्रदेश कांग्रेस सशक्त बनेगी। मुकेश कुमार झा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इनके नेतृत्व में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का अभियान चल रहा है। झा ने उम्मीद जताई कि नव नियुक्त पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में जिन नेताओं को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, उनमें कहरा से पंकज कुमार सिंह, बनमा से राम कुमार पासवान, सौर बाजार से रामशरण कुमार, सोनबरसा से संजय कुमार सिंह, सत्तर कटैया से महेश यादव, सिमरी बख्तियारपुर से पुष्कर कुमार सिंह ‘गमन’, नौहट्टा से अशोक यादव, पतरघट से नवीन शंकर झा, महिषी से नागेंद्र पासवान और सलखुआ से मो. असजद शामिल हैं। समारोह में प्रदेश प्रतिनिधि मो. नईम उद्दीन, वरीय उपाध्यक्ष कुमार हीरा प्रभाकर, इंटक अध्यक्ष सत्य नारायण चौपाल, शोभाकांत झा, डॉ. अबूल फराह सालजी, मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रतिभा सिंह डोली, जवाहर झा, अविनाश कुमार यादव, दीपक कुमार ठाकुर, वैद्यनाथ झा, कौशल किशोर सिंह, मंगल झा, शिव कुमार, अमन कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top