Newswahni

सम्राट की नई टीम तैयार कोटे से इन नए चेहरों की लगेगी लॉटरी निशांत कुमार के अलावा इन विधायकों को पहली बार मिलेगा…



Bihar New Cabinet Expansion: बिहार में आज (7 मई) को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। BJP, JDU, LJP (R) और HAM के कोटे से कुल 32 विधायक शपथ ले सकते हैं। मंत्रियों के नाम की एक संभावनित लिस्ट भी सामने आई है। इसके BJP कोटे से 15, तो JDU कोटे से 13 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

सम्राट चौधरी की टीम में कई पुराने और दिग्गज चेहरे शामिल रहेंगे, तो इस बार कुछ नए चेहरों को भी मौका मिल रहा है। आइए डालते हैं इन पहली बार मंत्री बनने वाले नामों पर एक नजर…

निशांत कुमार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे इकलौते बेटे निशांत कुमार पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वे लंबे समय तक राजनीति से दूर रहे। 2026 में ही उन्होंने JDU की सदस्यता ली और सक्रिय हुए।

श्वेता गुप्ता: वह पेशे से एक डॉक्टर हैं। श्वेता सीतामढ़ी की रहने वाली हैं। पति डॉ. वरुण कुमार भी सीतामढ़ी के मशहूर चिकित्सक हैं। शिवहर सीट से RJD उम्मीदवार को उन्होंने वोटों के बड़े अंतर से हराया था।

बुलो मंडल: शैलेश कुमार, जिन्हें बुलो मंडल के नाम से जाना जाता है, वर्तमान में गोपालपुर से JDU विधायक हैं। वह लंबे समय तक RJD में रहे थे। वह 2014 से 2019 तक भागलपुर से सांसद (MP) भी रह चुके हैं।

इसके अलावा लिस्ट में शीला मंडल जो JDU की महिला चेहरा हैं और रत्नेश सदा का नाम भी शामिल हैं, जो पहली बार मंत्री बन सकते हैं।

1.राम कृपाल यादव
2.केदार गुप्ता
3.नीतीश मिश्रा
4.मिथलेश तिवारी
5.रमा निषाद
6.विजय कुमार सिन्हा
7.दिलीप जायसवाल
8.प्रमोद चंद्रवंशी
9.लखविंदर पासवान
10.संजय टाइगर,
11.इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र
12.नंद किशोर राम
13.रामचंद्र प्रसाद
14.अरुण शंकर प्रसाद
15. श्रेयसी सिंह

1.निशांत कुमार
2.श्रवण कुमार
3.मदन सहनी
4.लेसी सिंह
5.श्वेता गुप्ता
6.भगवान सिंह कुशवाहा
7.दामोदर रावत
8.बुलो मंडल
9.सुनील कुमार
10.शीला मंडल
11.रत्नेश सदा
12.जमा खान
13.अशोक चौधरी

1.संजय पासवान
2.संजय सिंह

1.संतोष सुमन

1.दीपक प्रकाश

PM मोदी पहुंचे पटना

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और कई अन्य नेता शामिल होंगे। इसके लिए पीएम मोदी पटना पहुंच चुके हैं। वे यहां रोड भी करेंगे

यह भी पढ़ें: ‘भारत कुछ भूलता नहीं, कभी माफ नहीं करता’, ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरा होने पर सेना का कड़ा मैसेज, जारी किया टीजर VIDEO



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top