![]()
समस्तीपुर में शनिवार रात उत्पाद विभाग की टीम ने 12 चक्का ट्रक से करीब 900 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। बरामद खेप की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। उत्पाद की टीम को देखकर कारोबारी फरार हो गया। इस मामले में उत्पाद पुलिस ने कर्पूरीग्राम थाने के चार लोगों को शराब धंधे में आरोपी बनाया है। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि उत्पाद टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा से भारी मात्रा में शराब की खेप कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में लाई जा रही है। लोकेशन के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने वैनी श्रीरामपुर वार्ड-8 के कस्तुरबा चौक के पास चेकिंग लगाई। इस दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से वाहन को आता हुआ देखा। पुलिस को देख कारोबारी वाहन छोड़कर फरार हो गए। रात होने की वजह पता नहीं चल सका। सभी आरोपी चौर की ओर फरार हो गए। मामला वैनी थाने के कस्तुरबा चौक के पास का है। चेकिंग के दौरान मिल 900 लीटर शराब उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब वाहन की चेकिंग शुरू की गई तो ट्रक पर विभिन्न कार्टन में रखा करीब 900 लीटर विदेश शराब बरामद की गई। जिसका बाजार मूल्य करीब 20 लाख रुपए के करीब होगा। उधर मामले में कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र जगतसिंहपुर गांव का विकास कुमार, राहुल कुमार, नवीन कुमार और गौरीशंकर कुमार को आरोपी बनाया गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Source link