Newswahni

समस्तीपुर में लाख की विदेशी शराब बरामद यूरिया खाद में छिपा कर लाई जा रही थी खेप ट्रक में बनाया गया था तहखाना…




समस्तीपुर के विभूतिपुर थाने की पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुस्तफापुर झा जी टोल में एक 18 चक्का ट्रक से करीब 10 लाख रुपए मूल्य की विदेशी शराब की खेप बरामद की है। बरामद शराब यूरिया खाद की बोरी के नीचे छिपा कर रखा गया था। ट्रक में एक तहखाना भी मिला है। पुलिस को यह कामयाबी गुप्त सूचना के आधार पर मिली। नीचे शराब का कार्टन छिपा कर रखा था रोसरा के प्रभारी डीएसपी आशीष राज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुस्तफापुर झा जी टोल में एक 18 चक्का ट्रक जिस पर नागालैंड का नंबर दर्ज है। उस पर ऊपर से यूरिया खाद रखा हुआ है, जबकि नीचे शराब का कार्टन छिपा कर रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने जब छापेमारी की, तो यूरिया खाद के नीचे शराब की कुछ कार्टून मिले। इसी दौरान पुलिस को शक हुआ कि ट्रक में तहखाना भी बनाया गया है। कटर मशीन से जब उसे काटा गया, तो ट्रक में ही तहखाना मिला। जहां से कुल 875 कॉटन विदेशी शराब बरामद की गई । जिसका बाजार मूल्य करीब 10 लाख रुपया है। जांच के दौरान ट्रक से एक हरियाणा नंबर गाड़ी का नंबर प्लेट भी मिला है । जिससे माना जा रहा है कि ट्रक पर लगाया गया नंबर नकली है। ट्रक का इस्तेमाल शराब की खेप लाने के लिए ही किया जाता था। ट्रक पर मिले दोनों नंबर की जांच की जा रही है। उधर इस दौरान पुलिस के पहुंचने से पूर्व भी कारोबारी मौके से फरार हो गए। जिस कारण यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि ट्रक कहां पर माल की डिलीवरी देने के लिए आया हुआ था। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में विभूतिपुर थाने में बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के अंतर्गत आठ अवैध शराब कारोबारी को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top