Newswahni

समस्तीपुर में होमगार्ड जवान की बिगड़ी तबीयत पटना ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सुरक्षा में…




समस्तीपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मेन ब्रांच में तैनात होमगार्ड जवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान लगूनिया सूरजकंठ गांव निवासी कृष्ण देव चौधरी(58) के रूप में हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। मृतक की बेटी प्रीती कुमारी ने बताया कि पिताजी पिछले 10 दिनों से बैंक की सुरक्षा में तैनात थे। गुरुवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी मिलने के बाद उनहें अस्पताल में एडमिट कराया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। जिसके बाद शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। फिर पुलिस को जानकारी दी गई। हार्ट अटैक से मौत की आशंका पोस्टमार्टम के बाद होमगार्ड जवान के शव को बिहार रक्षा वाहिनी संघ कार्यालय में रखा गया। जहां गार्ड ऑफ ऑनर दी गई। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top