Newswahni

समस्तीपुर में बच्चे से मारपीट घर पर चढ़कर फायरिंग बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज…




समस्तीपुर में फुलहारा वार्ड-2 में बच्चे से मारपीट और घर पर चढ़कर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस मामले में 7 नामजद समेत 12 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें 5-6 बदमाश हाथ में तलवार, फरसा, खंती, लाठी-डंडे लिए दिखाई दे रहे है। गाली-गलौज करने के बाद 2 राउंड फायरिंग की गई है। इतना ही नहीं फायरिंग के बाद मौके से खोखा भी उठाकर ले गए। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। परिवार के सदस्य डरकर छिप गए फुलहारा गांव के दीपनारायण झा ने बताया कि 9 मई को उनका भतीजा धर्मनाथ झा(12) दूध लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में श्रवण झा, राजीव झा, दीपक ने उसे घेर मारा। उसके बाद मारपीट करने लगे। भावै(भाई की पत्नी) रेणु देवी गई तो लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। जब ग्रामीणो की भीड़ जुटी तो सभी को उठाकर अस्पताल ले गए। इलाज कराकर घर लौटे। देर शाम अचानक हथियार लेकर 10 से 12 लोग घर पर पहुंच गए। परिवार के सभी सदस्य डर अंदर छिप गए। इस दौरान दो राउंड फायरिंग की गई। घर के सामने खड़े होकर गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे। पूरी घटना घर के पास लगी सीसीटीबी कैमरा में कैद हुई है। केस दर्जकर जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस मामले में कल्याणपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि बच्चों के विवाद में मारपीट के बाद फायरिंग की बात सामने आ रही है। इस मामले में दीपनारायण झा के बयान पर नामजद और अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top