Newswahni

समस्तीपुर में नाबालिग से रेप का आरोपी अरेस्ट वृंदावन से बहला फुसलाकर लाया गया रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया…




समस्तीपुर में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि वृंदावन से बहला-फुसलाकर समस्तीपुर लाई गई लड़की के साथ रेप किया गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। जीआरपी थाना लाए जाने के बाद आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की गई और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पीड़िता को भी महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। रेप के आरोप में बदमाश अरेस्ट जीआरपी थाना अध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि आरोपी और पीड़िता दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मेडिकल जांच पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसका न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा। न्यायालय के निर्देश के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित बच्ची से पूछताछ के क्रम में बच्ची ने बताया कि उसके माता-पिता नहीं है। वृंदावन स्टेशन पर तकरीबन 2 सालों से वह लोगों को चंदन टीका लगाकर अपने रिश्तेदार के यहां रहकर जीवन यापन कर रही थी । दो दिन पहले वृंदावन स्टेशन पर इस युवक से मुलाकात हुई युवक ने बच्ची को बहला फुसलाकर ज्यादा कमाई करने का लालच देकर समस्तीपुर ले आया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। रेलवे स्टेशन पर बच्ची के साथ युवक को घूमते हुए आरपीरफ ने देखा, तो आरोपी और बच्ची को ले जाकर पूछताछ की गई, उसके बाद मामले का खुलासा हुआ ।बच्ची ने बताया कि उसके साथ गलत किया गया है। निजी संस्था के कार्यकर्ता चंचल कुमारी ने बताया कि इस घटना को लेकर जीआरपी ने उनके संस्था को खबर दिया। उसके बाद में जीआरपी थाने पहुंचकर बच्ची के साथ मेडिकल परीक्षण कराने सदर अस्पताल पहुंची है। उन्होंने बताया कि बच्ची को फिलहाल निजी संस्था में रखा जाएगा। उसके बाद इसके परिजनों को जानकारी दी जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top