![]()
समस्तीपुर जंक्शन के रेलवे यार्ड में ट्रेन की चपेट में आने से बिहार सैन्य पुलिस के जमादार(सहायक सब इंस्पेक्टर) की मौत हो गई। घटना के एक दिन बाद शव की पहचान हुई। मृतक दीना पासवान पटना जिले के दानापुर बड़ी खगौल देवी स्थान के रहने वाले थे। वर्तमान में बीएमपी राजा बाजार में प्रतिनियुक्ति पर थे। पहचान के बाद शुक्रवार देर शाम बीएमपी शव को अपने कब्जे में लेकर पटना रवाना हो गई। आशंका है कि चलती ट्रेन में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशें ने इन्हें ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। जिससे यह रेलवे ट्रैक के नीचे आ गए। रेल पुलिस ने अज्ञात मानते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया था। गाड़ी से धक्का देने की आशंका परिजन रामबाबू सुमन ने बताया कि दीना पासवान 6 मई को मधुबनी के खजौली में एक शादी समारोह में गए थे। 7 मई को खजौली से पटना आने के लिए कमला गंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस से रवाना हुए थे। इसी दौरान समस्तीपुर रेलवे यार्ड में ट्रेन से गिरने के कारण इनकी मौत हो गई। मोबाइल और बैंक पासबुक भी गायब था। आशंका है कि जब ट्रेन यार्ड से गुजर रही होगी तो बदमाशों ने लूटपाट किया है। विरोध करने पर धक्का दे दिया। लूटपाट से इनकार हालांकि रेल पुलिस इसे हादसा मान रही है। रेल पुलिस का कहना है कि अगर ट्रेन में लूटपाट हुई होती तो कहीं न कहीं किसी यात्री की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई होती, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। जिससे उम्मीद है कि बाथरूम से निकलने के दौरान संतुनल बिगड़ने से यह ट्रेन के नीचे आ गए हैं। जांच में जुटी रेल पुलिस वहीं, रेल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर वीरबल कुमार ने बताया कि ट्रेन से कटकर जमादार की मौत हुई है। पहचान के बाद शव बीएमपी को सौंपा गया है। घटना को लेकर अभी यूडी केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Source link