Newswahni

समस्तीपुर में अज्ञात वाहन ने किशोर को रौंदा अस्पताल में तोड़ा दम गैस सिलेंडर भरवाने के लिए बाइक से जा रहा था…




समस्तीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने किशोर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो हई। मृतक की पहचान रेबड़ा गांव वार्ड-2 निवासी विनोद राय के पुत्र सतीश कुमार(16) के तौर पर हुई है। घटना खानपुर-रेबड़ा मोड़ के पास की है। मृतक के चचेरे भाई रंजन कुमार ने बताया कि सतीश सोमवार देर शाम रसोई गैस सिलेंडर भरवाने के लिए बाइक से रेबड़ा चौक की ओर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। सतीश का एक्सीडेंट किस वाहन से हुआ है, यह किसी ने नहीं देखा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग हल्ला होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी गई। आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top