Newswahni

समस्तीपुर की लाइफलाइन ओवरब्रिज किया गया वन वे रात बजे से सुबह बजे तक नहीं चलेंगी गाड़ियां मरम्मत कार्य में हो रही परेशानी…




समस्तीपुर की लाइफलाइन माने जाने वाले ओवरब्रिज को एक बार फिर 28 अगस्त से अगले एक सप्ताह के लिए वन-वे किया जा रहा है। वहीं, रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक पुल पर दोनों ओर से वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य में हो रही परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। सदर एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज की मरम्मत को लेकर इसे 1 जुलाई से 15 अगस्त तक बंद रखा गया था। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद 14 अगस्त की शाम से पुल को यातायात के लिए खोल दिया गया था। हालांकि, पुल पर अभी कई काम बाकी हैं। निर्माण सामग्री रखे होने और वाहनों के दबाव के कारण पुल पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे मरम्मत कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इसी को देखते हुए 28 अगस्त, शुक्रवार की सुबह 7 बजे से पुल को वन-वे करने का निर्णय लिया गया है। वन-वे व्यवस्था के दौरान सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक केवल एक दिशा में वाहनों का परिचालन होगा। वहीं, रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक पुल पर किसी भी दिशा से वाहनों का परिचालन नहीं होगा। चीनी मिल चौक से कलेक्ट्रेट की ओर ही जा सकेंगे वाहन सदर एसडीओ ने बताया कि सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक वन-वे व्यवस्था के दौरान दरभंगा की ओर से यानी चीनी मिल चौक की तरफ से आने वाले वाहन ही ओवरब्रिज से कलेक्ट्रेट की ओर जा सकेंगे। वहीं, कलेक्ट्रेट से दरभंगा की ओर जाने वाले वाहनों को पुल के नीचे से भोला टॉकीज रेलवे गुमटी, धर्मपुर और बाईपास बांध होते हुए बूढ़ी गंडक नदी पार कर दरभंगा की ओर जाना होगा। सदर एसडीओ ने बताया कि पुल पर अभी काफी काम बाकी है और निर्माण सामग्री रखी हुई है। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है और मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए फिलहाल पुल को वन-वे करने तथा रात के समय वाहनों का परिचालन बंद रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि मरम्मत कार्य को जल्द पूरा किया जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top