![]()
औरंगाबाद में मंगलवार रात सड़क हादसे में मोपेड सवार युवक की मौत हो गई। वो घूम-घूमकर इडली बेचा करता था। इडली बेचने के बाद वो अंबा लौट रहा था। इसी दौरान एक अज्ञान वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक की मां सरिता देवी वार्ड सदस्य हैं। मृतक सिमरा थाना क्षेत्र के नैन बिगहा गांव निवासी प्रमोद माली का बेटा राकेश कुमार (25) के रूप में हुई है। राकेश अंबा बाजार के देव रोड में किराए के मकान में रहता था। हादसे के बाद ग्रामीण और परिजन राकेश को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बची। घटना रिसियप थाना क्षेत्र धनु बिगहा और बभंडीह गांव के बीच एनएच-139 की है। युवक की मौत से आक्रोशित परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव को अंबा मुख्य चौक पर ले आए और सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक रोड जाम किया। मुआवजे के आश्वासन पर जाम हटाया जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गई। प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची रिसियप थाना पुलिस घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के बजाय उसे वहीं छोड़कर लौट गई। उनका कहना था कि यदि समय पर पुलिस उसे अस्पताल पहुंचाती तो उसकी जान बच सकती थी। सूचना मिलने पर अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद उन्होंने सरकारी मुआवजा दिलाने और नियमानुसार कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और सड़क जाम समाप्त किया गया।
5 साल पहले हुई थी शादी थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अज्ञात वाहन की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजन के अनुसार राकेश 3 भाइयों में सबसे बड़ा था। करीब 5 साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसकी असमय मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
Source link