Newswahni

सड़क हादसे में रिटायर्ड बीसीसीएल कर्मी की मौत भोजपुर में बाइक से दवा लाने के लिए जा रहे थे टेलर ने रौंदा…




आरा-छपरा फोरलेन पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास आज दोपहर बेलगाम टेलर ने दवा लाने जा रहे रिटायर बाइक सवार बीसीसीएल कर्मी को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक बबुरा थाना क्षेत्र के पुराना सबलपुर गांव निवासी स्व. रघुवीर पांडेय के 72 साल के बेटे योगेंद्र पांडेय है। वह वह झारखंड में बीसीसीएल कंपनी में थे और कुछ साल पहले रिटायर हुए थे। घटना के बाद ट्रेलर लेकर भाग रहे ड्राइव को बबुरा थाना पुलिस की ओर से गिरफ्तार कर लिया गया और उक्त टेलर को भी जब्त कर लिया गया है। मृतक के भतीजे अंगद पांडेय ने बताया कि गुरुवार की दोपहर वह बाइक द्वारा दवा लाने के लिए कोईलवर जा रहे थे। उसी दौरान दौलतपुर गांव के समीप बेलगाम टेलर ने उन्हें रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए इसके बाद बबुरा डायल 112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। टाउन थाना पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top