Newswahni

संजय राउत ने बागी सांसदों को दी गाली बवाल होने पर कहा मराठी में चलता है जिसे जो भाषा समझ आती है संजय…



शिवसेना (UBT) में बगावत की आशंकाओं के बीच ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा महाराष्ट्र से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक के सियासी गलियारों में तेज हो गई है। उद्धव ठाकरे गुट के 9 सांसदों में से 6 सांसद के एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल होने की बात कही जा रही है। यह 6 सांसद स्पीकर ओम बिरला से दिल्ली में मुलाकात भी की है। अब बागी सांसदों पर उद्धव के सबसे भरोसेमंद सिपाही संजय राउत का गुस्सा फूटा है। इन सांसदों के प्रति उनकी नाराजगी ऐसी है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही अपशब्द कह दिया। संजय राउत के इस रवैया पर सवाल उठने लगे तो अब उनकी सफाई है।

नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय राउत ने बागी सांसदों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें करोड़ों रुपये का ऑफर मिला है। राउत ने इन्हें ‘धोखेबाज’ और ‘पीठ में छुरा घोंपने वाले’ बताया। गुस्से में उन्होंने सांसदों पर अपशब्दों का प्रयोग भी किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा, “अगर आज उनके मुंह से गालियां निकल जाएं तो उन्हें भी बीप कर हटाया न जाए।”

आपके नेतृत्व में काम करने की क्षमता नहीं- संजय निरुपम 

संजय राउत के बयान पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा, “UBT के सांसदों में एक असंतोष और नाराजगी है। उनके विधायकों में भी असंतोष है। उनके नेतृत्व के प्रति जो अविश्वास है उसकी वजह से उनमें एक छटपटाहट और बेचैनी है। संजय राउत कल तक अपने सांसदों के लिए प्रेम और आदर की भाषा का इस्तेमाल करते थे आज वे सांसदों को गाली देने लगे। कल शाम तक तो उन्होंने अपने सांसदों को बिकाऊ तक कह दिया। आपकी पूरी पार्टी का नेतृत्व खत्म हो चुका है। आपके नेतृत्व में काम करने की क्षमता नहीं है।”

हम मराठी भाषा में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते है- संजय राउत

वहीं, बागी सांसदों के लिए इस्तेमाल की गई भाषा पर शिवसेना UBT सांसद संजय राउत ने कहा, “हम मराठी भाषा में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। इसमें गलत क्या है? मुझे अच्छी तरह पता है कि कौन सी भाषा कब इस्तेमाल करनी है। जो भाषा कोई समझता हो, वही इस्तेमाल करनी चाहिए। मैंने पार्लियामेंट में ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है। जो आदमी 15 करोड़ रुपये लेकर पार्टी छोड़ दे, उसके बारे में आप क्या कहेंगे? क्या आप ऐसे आदमी पर फूल बरसाएंगे?”

 संजय राउत ने बागी सांसदों को दी कार्रवाई की चेतावनी

बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय राउत ने महाराष्ट्र में सांसदों की खरीद-फरोख्त का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इसे ‘ऑपरेशन टाइगर’ नाम दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो भी पार्टी छोड़ना चाहता है, वह इस्तीफा देकर जाए, लेकिन बिना इस्तीफा के बगावत की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे बागी सांसदों के खिलाफ शिवसेना (UBT) कड़ी कार्रवाई करेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top