Newswahni

श्राद्ध में जा रहे युवक की रोड एक्सीडेंट में मौत कैमूर में कुलहड़िया गांव के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी…




कैमूर जिले के कुलहड़िया गांव के पास एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने बड़े पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान चंदौली जिले के सकलडीहा थाना अंतर्गत कमहारी गांव निवासी मनीष श्रीवास्तव (पिता मनोज श्रीवास्तव) के रूप में हुई है। मनीष अपने रिश्तेदार के घर बम्हौर जा रहे थे, जहां उनके बड़े पिता का श्राद्ध कार्यक्रम आयोजित था। जानकारी के अनुसार, मनीष सकलडीहा से बम्हौर के रास्ते पर कुलहड़िया गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीष ट्रक के पहिए की चपेट में आ गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन तुरंत भभुआ स्थित सदर अस्पताल पहुंचे। मनीष के ममेरे भाई चंदन श्रीवास्तव (निवासी बम्हौर) ने बताया कि मनीष पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top