Newswahni

श्मशान घाट के पास पेटी में मिला जला हुआ शव सीतामढ़ी में हत्या की आशंका पर जांच शुरू पहचान का प्रयास जारी…




सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र के कपरौल गांव स्थित श्मशान घाट के समीप मंगलवार को एक अज्ञात युवक का जला हुआ शव पेटी में मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रीगा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पेटी से बाहर निकाला और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से तलाशी ली, साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जिस पेटी (ट्रंक) से शव बरामद हुआ है, वह दिखने में बिल्कुल नई है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस ग्रामीणों ने इस तरह श्मशान घाट के पास शव मिलने की घटना पर दहशत व्यक्त की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा, स्थानीय लोगों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक की पहचान में जुटी पुलिस सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कपरौल गांव के श्मशान घाट के समीप पेटी में अज्ञात युवक का जला हुआ शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तथा वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top