![]()
शेखपुरा से 9 बालिका खिलाड़ियों का दल शुक्रवार को मुंगेर के लिए रवाना हुआ। खिलाड़ी 26 और 27 सितंबर को आयोजित होने वाली खेलो इंडिया राज्य स्तरीय अस्मिता रोड साइकलिंग चैंपियनशिप में शेखपुरा का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में राज्य के 25 जिलों की करीब 200 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। देखें, मौके से आई PHOTOS… बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का होगा राज्य टीम में चयन शेखपुरा जिला साइकलिंग संघ और साइकलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सहायक सचिव विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी। इसमें अलग-अलग जिलों से पहुंचीं महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और नकद पुरस्कार दिया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन राज्य टीम के लिए भी किया जा सकता है। यह टीम आगे राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। 9 खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक भी रवाना शेखपुरा टीम में निशु कुमारी, दिव्या भारती, मुन्नी कुमारी, राजनंदनी कुमारी, रिमझिम कुमारी, सुकृति कुमारी, प्रियंका कुमारी, सोनम कुमारी और रिया कुमारी शामिल हैं। खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक कंचन कुमारी भी मुंगेर गई हैं। ‘द क्विक पॉइंट’ ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले ‘द क्विक पॉइंट’ की ओर से सभी बालिका खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया गया। खिलाड़ियों को पूरे जोश, आत्मविश्वास और लगन के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान रवि शंकर कुमार ने सभी खिलाड़ियों को ‘द क्विक पॉइंट’ के लोगो वाली टी-शर्ट भी प्रदान की। परिवार और जिले का नाम रोशन करने की दी शुभकामना रवि शंकर कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और सफलता हासिल कर परिवार के साथ-साथ शेखपुरा जिले का नाम रोशन करें। मौके पर विनोद कुमार सिंह, राज किशोर शेखर, राजीव सिंह और भूल सिंह सहित अन्य लोगों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
Source link