Newswahni

शेखपुरा में का डिस्ट्रिक्ट लेवल मीटिंग स्टेट ऑब्जर्वर जिला इंचार्ज मौजूद सभी प्रखंडों में निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त…




राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा (रालोमो) के सांगठनिक चुनाव को लेकर शेखपुरा में एक जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक शुक्रवार शाम शहर के खांड पर एक निजी सभागार में हुई। इसमें रालोमो के प्रदेश प्रधान महासचिव सह प्रदेश पर्यवेक्षक हिमांशु पटेल और शेखपुरा जिला प्रभारी रामानंद कुशवाहा शामिल हुए। बैठक में रालोमो के जिला संयोजक देवेन मुखिया, देवेंद्र कुशवाहा, रवींद्र प्रसाद कुशवाहा, विनोद कुमार, अनीश धारी सहित अन्य नेता मौजूद थे। जिले में 50 हजार नए सदस्य बनाए जा चुके प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी के सांगठनिक चुनाव की घोषणा 26 अप्रैल को पूरे प्रदेश में की गई थी। इसके तहत सबसे पहले पंचायत स्तर पर, फिर प्रखंड, जिला और अंत में प्रदेश स्तर पर चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि जिले में 50 हजार नए सदस्य बनाए जा चुके हैं। शेखपुरा जिले में 15 मई तक पंचायत चुनाव कराए जाएंगे, जिसके बाद प्रखंड और जिला स्तर के चुनाव होंगे। प्रदेश संगठन का चुनाव 7 जून को और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 14 जून को संपन्न कराया जाएगा। सभी प्रखंडों में निर्वाची पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई सांगठनिक चुनाव के लिए जिले के सभी प्रखंडों में निर्वाची पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इनमें घाट कुसुंभा प्रखंड के लिए अनीश धारी, शेखपुरा ग्रामीण के लिए रविंद्र प्रसाद कुशवाहा, चेवाड़ा के लिए अरविंद कुमार, अरियरी के लिए विनोद कुमार पटेल, शेखोंपुर सराय के लिए जगन महतो, बरबीघा के लिए विनोद कुमार लल्लू और शेखपुरा नगर के लिए सौरव कुमार को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। पटेल ने कहा कि पार्टी पूरे राज्य में पहले की तरह मजबूत स्थिति में है। बैठक में आए प्रदेश नेताओं का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top