![]()
शेखपुरा में अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह के तीन सदस्यों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। साइबर थाना पुलिस ने कई थानों और तकनीकी शाखा के सहयोग से बरबीघा थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे से इन्हें पकड़ा। इस छापामारी का नेतृत्व डीएसपी सह साइबर थाना अध्यक्ष ज्योति कुमारी ने किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या में साइबर ठग रेलवे लाइन के पास सुनसान जगह पर बैठकर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर चिन्हित स्थल पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही ठग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर तीन आरोपियों को धर दबोचा। हालांकि, 6-7 अन्य बदमाश भागने में सफल रहे। चमत्कारिक झांसे देकर ऑनलाइन ठगी करते थे
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नसरतपुर गांव निवासी राकेश कुमार यादव, संदीप कुमार और सिटी कुमार के रूप में हुई है। इनके पास से 14 मोबाइल फोन, 11 एटीएम कार्ड, 2 पावर बैंक, सैकड़ों लोगों के नामों की सूची और अन्य आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री बरामद की गई है। चमत्कारिक झांसे देकर ऑनलाइन ठगी करते थे
डीएसपी ज्योति कुमारी ने बताया कि ये बदमाश मोबाइल धारकों को सस्ते दरों पर ऋण दिलवाने, वशीकरण, तंत्र-मंत्र जैसे चमत्कारिक झांसे देकर ऑनलाइन ठगी करते थे। गिरफ्तार तीनों युवकों के खिलाफ स्थानीय साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।
Source link