![]()
शेखपुरा में मंगलवार को उत्पाद पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों से तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से बड़ी मात्रा में शराब, एक बाइक और शराब बनाने व रखने के कई उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए कारोबारियों की पहचान कोरमा थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी किशोरी राम के पुत्र सुराज राम, उसी गांव के विजय राम के पुत्र उत्तम कुमार और कोसुंभा थाना के अमानतपुर गांव निवासी लखन चौधरी के पुत्र राधे श्याम कुमार के रूप में हुई है। बड़ी मात्रा में शराब और बाइक बरामद की गई
उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि कोरमा गांव के मोड़ के समीप पुलिस ने सुराज राम को एक बाइक से मुरारपुर गांव से शेखपुरा शहर शराब ले जाते हुए पकड़ा। उसके पास से बड़ी मात्रा में शराब और बाइक बरामद की गई। वहीं, मुरारपुर गांव के बघार में छापामार दल ने उत्तम कुमार को शराब बनाते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। घटनास्थल से शराब और उपकरणों के अलावा लगभग 150 लीटर अर्धनिर्मित शराब भी बरामद की गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आसपास के इलाकों में उसकी बिक्री कर रहे थे
सदर प्रखंड के अमानतपुर गांव से लखन चौधरी के घर से भी शराब बरामद की गई। छापामारी का नेतृत्व अलग-अलग दलों में एएसआई अमरजीत कुमार, दिनेश कुमार और शंभू नाथ पांडेय ने किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों कारोबारी काफी समय से शराब का निर्माण कर आसपास के इलाकों में उसकी बिक्री कर रहे थे। उत्पाद पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। तीनों कारोबारियों के खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।
Source link