Newswahni

शेखपुरा में महिला को पेट में मारी गोली बीघे जमीन के विवाद में किया हमला हालत गंभीर रेफर आरोपी फरार…




शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत कसार थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में पुराने भूमि विवाद को लेकर एक 55 वर्षीय महिला को गोली मार दी गई। घटना में घायल महिला की पहचान धर्मपुर निवासी शंभू राउत की पत्नी लीला देवी के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल से पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कसार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन से घायल महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर पीएमसीएच रेफर कर दिया। महिला के पेट में गोली लगी है। विवाद 5 बीघे भूमि को लेकर चल रहा
घायल महिला के पुत्र राजेश राउत ने बताया कि उनके गोतिया परिवार के धुरी राउत, सनोज राउत, सुनील राउत, पिंटू राउत, संजीत राउत और युगल राउत ने उनके घर पर हमला किया। राजेश के अनुसार, हमलावरों ने दो राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली उनकी मां के पेट में लगी। उन्होंने बताया कि यह विवाद 5 बीघे भूमि को लेकर चल रहा है। राजेश राउत ने आरोप लगाया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और धुरी राउत के खिलाफ थाने में पहले से कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में होने के बावजूद आरोपी बलपूर्वक उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। अमीन से जमीन की मापी करवा रहे थे
राजेश के अनुसार, रविवार को जब वे अमीन से जमीन की मापी करवा रहे थे, तब भी आरोपियों ने बाधा डाली और उन्हें वहां से भगा दिया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है। कसार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top