Newswahni

शेखपुरा में बाइक सवार शराब तस्कर अरेस्ट पुलिस ने मीटर पीछा कर दबोचा लीटर शराब बाइक जब्त…




शेखपुरा में गुरुवार को उत्पाद पुलिस ने एक बाइक सवार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई केवटी थाना क्षेत्र के महमदा गांव के समीप की गई। पुलिस ने तस्कर के पास से 18 लीटर शराब और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान महमदा गांव निवासी रामदेव चौहान के पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि अरुण कुमार अपने घर से शराब बनाकर कोरमा थाना क्षेत्र के अगविल गांव पहुंचाने जा रहा था। पुलिस टीम ने उसे पहले घेरने का प्रयास किया, लेकिन वह चकमा देकर भागने लगा और बाइक व शराब की खेप छोड़ दी। पुलिस ने लगभग 500 मीटर तक पीछा कर उसे बघार में धर दबोचा। छापामार दल में उत्पाद दारोगा अजय कुमार, मिथिलेश कुमार तथा एएसआई शंभूनाथ पांडेय और स्मृति कुमारी शामिल थे। उत्पाद थाना अध्यक्ष के अनुसार, पकड़ा गया तस्कर लंबे समय से शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त था। पुलिस को उसके खिलाफ शिकायतें मिली थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। तस्कर के विरुद्ध स्थानीय उत्पाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। बरामद शराब और बाइक को जब्त कर लिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top