Newswahni

शेखपुरा में फसल कटनी का ट्रेनिंग उप विकास आयुक्त ने की अध्यक्षता अधिकारियों को ट्रांसपेरेंसी से काम करने के निर्देश…




शेखपुरा के समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में शनिवार को फसल कटनी को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त राकेश कुमार ने की। कार्यक्रम की शुरुआत राकेश कुमार ने दीप जलाकर की। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने उन्हें ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के प्रतीक के तौर पर पौधा भेंट किया। अलग-अलग पहलुओं की जानकारी दी कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रशिक्षक, सभी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। प्रशिक्षण में लैपटॉप पर प्रस्तुति के जरिए अधिकारियों को कृषि सांख्यिकी और फसल कटनी के अलग-अलग पहलुओं की जानकारी दी गई। बताया गया कि भारत सरकार के कृषि मंत्रालय ने अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय को ‘राज्य कृषि सांख्यिकी प्राधिकरण’ घोषित किया है। वर्षा के आंकड़े जुटाने की जानकारी भी दी अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के कामों में शुद्ध सिंचित विवरणी, मौसम सिंचित क्षेत्रफल विवरणी, प्रयोग मूल्य और फसल व फल-सब्जी कटनी प्रयोग से उपज दर का आकलन शामिल है। नेत्रंकन विधि से उपज दर का आकलन और वर्षा के आंकड़े जुटाने की जानकारी भी दी गई। सांख्यिकी का काम करने के निर्देश इसके अलावा, फसल सांख्यिकी सुधार योजना के तहत फसल क्षेत्रफल और कटनी प्रयोग की जांच तथा द्रुत सर्वेक्षण योजना के तहत फसल क्षेत्रफल का आकलन करने के बारे में बताया गया। अधिकारियों को अपने-अपने इलाकों में पारदर्शिता और सतर्कता से फसल कटनी और सांख्यिकी का काम करने के निर्देश दिए गए। उनसे सही आंकड़े समय पर जुटाकर विभाग को भेजने को कहा गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top