Newswahni

शेखपुरा में दिव्यांग सहित पर जानलेवा हमला रामधुन जुलूस में रास्ता मांगने पर हुआ था एक आरोपी अरेस्ट…




शेखपुरा के अरियरी थाना क्षेत्र के तेलडीह गांव में रामधुन जुलूस के दौरान रास्ता मांगने पर एक दिव्यांग युवक सहित एक ही परिवार के सात लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में घायल अयोध्या यादव की पत्नी सुषमा देवी की शिकायत पर स्थानीय थाने में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर मामले के एक आरोपी सुरेंद्र यादव को पड़ोसी गांव धनकौल से गिरफ्तार कर लिया। छापामारी का नेतृत्व पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार और पारसनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तारी के भय से जगह-जगह छिपकर रह रहा था। इस मामले में अभी भी छह अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना में केदार यादव, उनके दिव्यांग पुत्र राजेंद्र कुमार, भतीजा नीतीश कुमार, सतीश कुमार, विपिन कुमार, निशांत कुमार और सुषमा देवी घायल हुए थे। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था। पुलिस के अनुसार, केदार यादव के पुत्र राजेंद्र कुमार अपनी भांजी की शादी समारोह में शामिल होकर अपनी ट्राइसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। उसी समय गांव की गलियों में रामधुन यज्ञ का जुलूस निकल रहा था, जिसके कारण दिव्यांग युवक रास्ते में फंस गया। दिव्यांग युवक द्वारा जुलूस में शामिल लोगों से रास्ता मांगने पर विवाद बढ़ गया और कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जब केदार यादव और उनके परिवार के अन्य सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का विरोध किया, तो उन पर भी हमला किया गया। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगो ने सभी 7 लोगों के ऊपर लाठी डंडों और पत्थर से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना में हमला करने वालों गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र यादव , कैलू यादव, सिंटू कुमार,अर्जुन कुमार सहित अन्य शामिल बताए गए है। उधर थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top