Newswahni

शेखपुरा में गोड्डा दुरई एक्सप्रेस से टकराई बाइक बाइक सवार कूदकर भागा ने जब्त की गाड़ी…




शेखपुरा जिले में मंगलवार को किऊल-गया रेलखंड पर एक बड़ा रेल हादसा टल गया। सिरारी रेलवे स्टेशन के पास गोड्डा-दुरई (अजमेर, राजस्थान) एक्सप्रेस ट्रेन एक बाइक से टकरा गई। इस घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि बाइक सवार कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। यह घटना सिरारी रेलवे स्टेशन से लगभग 500 मीटर पहले हुई। गोड्डा-दुरई एक्सप्रेस भागलपुर से अजमेर की ओर जा रही थी और लखीसराय से खुलने के बाद तेज गति से शेखपुरा रेलवे स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी। तभी दो बाइक सवार विकलांगों के लिए बने रैंप से रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहे थे। ट्रेन ने बाइक को कुचल दिया अचानक ट्रेन को अपनी ओर आता देख बाइक पर सवार दोनों युवक कूदकर भाग निकले। ट्रेन ने बाइक को कुचल दिया और उसे लगभग 500 मीटर तक इंजन के साथ घसीटते हुए शेखपुरा की ओर बढ़ती चली गई। सिरारी रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं था। आरपीएफ की एक टीम मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही किऊल रेल थाना के पुलिस इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ की एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया और स्थिति का निरीक्षण किया। आरपीएफ थाना किऊल में इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि बाइक मालिक लखीसराय जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिसवा गांव का निवासी है, जिसकी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top