![]()
शेखपुरा में स्थानीय नगर थाना पुलिस ने शनिवार को सिरारी थाना क्षेत्र के भदौस बेलदरिया गांव में छापेमारी कर एक कुख्यात फरार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान राम अवतार केवट के पुत्र सिकंदर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि सिकंदर कुमार चार माह पहले अपने गांव से ई-रिक्शा में शराब की एक बड़ी खेप छिपाकर शेखपुरा शहर की ओर आ रहा था। वाहन चेकिंग के दौरान शेखपुरा-लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग पर उसे ई-रिक्शा और शराब के साथ पकड़ा गया था, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस संबंध में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उस ई-रिक्शा से बोरे में बंद कुल 490 पाउच शराब बरामद हुई थी, जिसकी मात्रा लगभग 90 लीटर थी। प्रत्येक पाउच में 200 एमएल शराब भरी हुई थी। शराब बरामदगी के मामलों में चार बार जेल जा चुका
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फरार तस्कर अपने घर में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में सिरारी थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर उसे धर दबोचा गया। पुलिस के अनुसार, सिकंदर कुमार इलाके का कुख्यात शराब तस्कर है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में छह से अधिक मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में शराब बरामदगी के मामलों में चार बार जेल जा चुका है। हर बार जमानत पर बाहर आने के बाद वह फिर से इस कारोबार में संलिप्त हो जाता था। गिरफ्तारी के बाद, पुलिस सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार की निगरानी में उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया।
Source link