![]()
शेखपुरा की महुली थाना पुलिस ने गुरुवार को अरियरी प्रखंड के चोरदरगाह गांव से एक कुख्यात शराब कारोबारी को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान चोरदरगाह गांव निवासी नेमचंद चौधरी के बेटे रामदेव चौधरी के रूप में हुई है। इस छापेमारी का नेतृत्व महुली थाना अध्यक्ष रामप्रवेश भारती ने किया। थाना अध्यक्ष भारती ने बताया कि गिरफ्तार रामदेव चौधरी इलाके का कुख्यात शराब कारोबारी है। उत्पाद थाना में कुल 5 मामले दर्ज वह शराब बनाकर शेखपुरा, नवादा और जमुई जिलों के निकटवर्ती गांवों में आपूर्ति करता था। उसके खिलाफ महुली और उत्पाद थाना में कुल 5 मामले दर्ज हैं। वह शराब कारोबार के सिलसिले में चार बार पहले भी जेल जा चुका है। पिछले साल अक्टूबर में भी स्थानीय पुलिस ने उसे शराब के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, जमानत पर जेल से छूटने के बाद वह फिर से शराब बनाने और बेचने के धंधे में सक्रिय हो जाता था। गिरफ्तार कारोबारी को कड़ी पुलिस निगरानी में जेल भेज दिया गया है। 125 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद पुलिस ने बताया कि कारोबारी अपने घर में छिपकर शराब बना रहा था। घटनास्थल से 125 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद हुई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, 16 लीटर तैयार शराब भी जब्त की गई है।
Source link