Newswahni

शेखपुरा के कस्तूरबा स्कूल में लड़कियां अचानक बेहोश प्रार्थना में अफरा तफरी छात्राओं की हालत गंभीर एसपी मौके पर पहुंचे…




शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड स्थित लोधीपुर गांव के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रार्थना के दौरान एक-एक कर 27 छात्राएं अचानक गिरकर बेहोश हो गईं। घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि छात्राएं भूजा और नमकीन खाने के बाद प्रार्थना में शामिल होने गई थीं। इसी दौरान कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। अस्पताल में भर्ती बच्चियों की तस्वीरें.. कुछ लड़कियों की सांसें तेज चल रही
टाउन थाना एसआई पंकज सिंह ने कहा कि कुल 27 बच्चियों को भर्ती कराया गया है, कुछ की सांसें तेज चल रही है, जिस कारण ऑक्सीजन लगाने की जरूरत पड़ी है, जबकि कुछ की हालत सामान्य है। एंबुलेंस रेडी रखा गया है। हालत बिगड़ने पर तुरंत रेफर भी किया जा सकता है। डॉक्टर शेलेंद्र कुमार का कहना है कि बच्चियों में फूड प्वाइजनिंग का मामला है। सभी की हालत सामान्य है। हर परिस्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। दो की हालत गंभीर
घटना के बाद ग्रामीणों और स्कूल कर्मियों की मदद से छात्राओं को कई वाहनों से आनन-फानन में शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार दो छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बाकी छात्राओं की स्थिति सामान्य है। बेहोश होने वाली छात्राओं में काजल, सोनाली, शांति, तनुजा और सुहानी समेत कई छात्राएं शामिल हैं। डॉक्टरों की टीम छात्राओं का इलाज कर रही
घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी डॉ. राकेश, एसडीएम प्रियंका कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर आलम, सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ रविशास्त्री, सदर अस्पताल के डॉक्टर शैलेंद्र कुमार और टाउन थाना के एएसआई पंकज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल डॉक्टरों की टीम छात्राओं का इलाज कर रही है। वहीं प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top