Newswahni

शिवहर के नए शैलेन्द्र कुमार सिंह ने संभाला पदभार बोले क्राइम कंट्रोल और मजबूत कानून व्यवस्था होगी प्राथमिकता…




शिवहर के नए पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने जिला पुलिस कार्यालय स्थित अपने कक्ष में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने से पहले उन्हें कलेक्ट्रेट परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पदभार ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। एसपी ने जोर देकर कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता और तत्परता से काम करेगा, जिससे आम लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे। पुलिस टीम के साथ मिलकर रणनीतिक रूप से कार्य किया जाएगा एसपी ने यह भी बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस टीम के साथ मिलकर रणनीतिक रूप से कार्य किया जाएगा। अपराधियों पर शिकंजा कसना, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करना और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून सभी के लिए समान है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या कानून तोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत करके ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी, कर्मी और कार्यालय स्टाफ मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top