![]()
मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक शिक्षक पर छात्रा से सात साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप है। पिता ने इसको लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। पिता का कहना है कि टीचर ने बेटी को तीसरी मंजिल से फेंक दिया है। छात्रा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़िता ने बताया कि बेटी कक्षा 9वीं में पढ़ती थी। उसी समय शिक्षक नवीन कुमार के संपर्क में आई थी। उस समय वो नाबालिग थी। नवीन कुमार अहियापुर के इमली चौक स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ाता था। आरोप है कि नवीन कुमार ने प्रेम प्रसंग का झांसा देकर पिछले सात साल से छात्रा का शारीरिक शोषण किया और उसे शादी का लगातार आश्वासन देता रहा। हाल ही में, आरोपी नवीन कुमार ने पीड़िता को बिना बताए किसी और से शादी कर ली। टीचर से 9 दिन पहले मिलने गई थी लड़की जब छात्रा को इस शादी का पता चला और उसने इसका विरोध किया। वो 9 मार्च 2026 को आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया। वहां हुए झगड़े के दौरान, आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की नीयत से अपने घर की तीसरी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया। स्थानीय लोगों की सक्रियता से छात्रा की जान बच गई। वह फिलहाल मुजफ्फरपुर के एक निजी हॉस्पिटल में गंभीर हालत में भर्ती है। अहियापुर थाना में इस मामले में केस नंबर 538/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 (शादी का झूठा वादा कर यौन संबंध बनाना) और 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एसआई साची कुमारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
Source link