Newswahni

शाहपुर में छठ व्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया घंटे का निर्जला उपवास शुरू कल उगते सूर्य को देंगे अर्घ्य…




शाहपुर प्रखंड क्षेत्र में चैती छठ को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। सोमवार शाम को छठ व्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया, जिसके साथ ही उनका 36 घंटे का निर्जला उपवास आरंभ हो गया। छठ व्रती मंगलवार, 24 मार्च की शाम को डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे। इसके बाद बुधवार, 25 मार्च की सुबह उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही 36 घंटे के इस निर्जला उपवास का समापन किया जाएगा। चैती छठ के लिए शाहपुर नगर सहित प्रखंड क्षेत्र के छठ घाटों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया जा रहा है। युवाओं की टोलियां छठ घाटों तक जाने वाले रास्तों की विशेष सफाई करा रही हैं, जिससे चारों ओर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top