Newswahni

शादी करने का था प् लान राजस् थान होना था शिफ्ट चेतन कहता था पैसों का सारा इंतजाम संभाल लेगी सिया केतन अग्रवाल…



पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को लेकर एक नई बात सामने आई है। जांच में पता चला है कि सिया और उसका ब्‍वॉयफ्रेंड चेतन चौधरी शादी की तैयारी कर रहे थे। दोनों का शादी के बाद उदयपुर या जोधपुर में बसने का प्‍लान था। इतना ही नहीं चेतन सिया को राजस्थान के कल्चर और मारवाड़ी परंपराओं से जोड़ता था।

सूत्रों से यह भी पता चला कि वारदात से 2-3 महीने पहले चेतन ने समाज और परिचितों से दूरी बना ली थी। आपको बता दें कि चेतन जोधपुर के पलासनी गांव का रहने वाला था। अब पुलिस दोनों के मोबाइल डेटा और सर्च हिस्ट्री की जांच में जुटी है।

दोस्‍तों से कहता था चेतन, सिया पैसे का इंतजाम देख लेगी

जानकारी और पूछताछ में ये भी बात सामने आई है कि चेतन अपने दोस्‍तों से कहता था कि सिया से शादी के बाद वो राजस्‍थान में श्पिफ्ट हो जाएगा। वो ये भी कहा करता था कि पैसों का इंतजाम सिया कर लेगी।

पुणे में हुई दोस्ती, फिर बढ़ीं नजदीकियां

जानकारी के अनुसार, चेतन के पिता का पुणे में ड्राई फ्रूट्स और किराना कारोबार है। उनकी दुकान के सामने ही सिया के पिता का प्रॉपर्टी कारोबार का कार्यालय है। इसी दौरान दोनों परिवारों के बीच संपर्क बना और सिया तथा चेतन की नजदीकियां बढ़ीं। दोनों एक ही कॉलेज में भी पढ़ते थे।

परिवार से छिपकर पहुंचे थे जोधपुर

चेतन के गांव पलासनी में रहने वाले उसके दोस्तों ने बताया कि दिसंबर 2025 में चेतन सिया को लेकर जोधपुर आया था। दोनों ने शहर के एक फाइव स्टार होटल में दो दिन बिताए और मेहरानगढ़ किले सहित कई पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया।

दोस्तों के मुताबिक, जब उन्होंने चेतन से गांव चलने की बात कही तो उसने मना कर दिया। उसने बताया था कि दोनों परिवारों से छिपकर जोधपुर आए हैं और गांव जाने पर रिश्ते की जानकारी घरवालों को लग सकती है। चेतन ने अपने दोस्तों से यह भी कहा था कि सिया को मारवाड़ी संस्कृति, जोधपुर और उदयपुर काफी पसंद हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top