Newswahni

शराब बालू माफिया तेजस्वी यादव के लोग गयाजी में जीतनराम मांझी बोले गरीबों पर कार्रवाई हो रही बड़े तस्कर भाग रहे…




गया शहर के सरहरी मोड़, भूसंडा स्थित हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) के जिला कार्यालय में आज एक मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शामिल हुए। समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जीतन राम मांझी ने पार्टी की नीतियों के बारे में बातचीत की। साथ ही तेजस्वी यादव से सवाल किए। जीतनराम मांझी ने कहा है कि तेजस्वी यादव बताएं कि बालू और शराब माफिया कौन है। वे इन्हीं के लोग है। यहां गरीबों पर लाखों केस हो गए है। बड़े-बड़े शराब तस्कर भाग रहे है। तेजसेवी यादव के लोग बच जाते है। मांझी ने आगे कहा कि कोई पाव भर शराब ले जा रहा है, तो उसको पकड़ना नहीं है। संसोधन हुआ है कि कोई पीकर जा रहा है, तो उस पर जुर्माना लगेगा। केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में कुछ कार्यकर्ता पार्टी से अलग हो गए थे। चुनाव परिणामों के बाद उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और फिर से पार्टी में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की। मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी छोटी है और सामूहिकता पर आधारित है। उन्होंने तर्क दिया कि हर गलती पर कार्यकर्ताओं को बाहर करने से पार्टी का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। इसलिए, जो लोग अपनी भूल स्वीकार करते हैं, उन्हें माफ कर फिर से साथ लेकर चलना चाहिए। इसी सिद्धांत के तहत नंदलाल मांझी सहित कई दर्जन समर्थकों की पार्टी में वापसी कराई गई। मांझी ने तेजस्वी यादव से किए सवाल मीडिया से बातचीत के दौरान जीतन राम मांझी ने शराबबंदी को लेकर तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तेजस्वी यादव से आत्ममंथन करने और यह स्वीकार करने को कहा कि बिहार में बालू और शराब माफिया कौन हैं। मांझी ने आरोप लगाया कि इन अवैध गतिविधियों में तेजस्वी यादव के लोग शामिल हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि शराबबंदी नीति सही है, लेकिन इसके क्रियान्वयन में कई खामियां हैं। मांझी ने सरकार से इस नीति की समीक्षा करने की मांग की, ताकि इसमें सुधार हो सके और आम जनता को इसका वास्तविक फायदा मिल सके। पश्चिम बंगाल सरकार पर भी उठाए सवाल मांझी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में बाहरी लोगों को वोटर लिस्ट में शामिल किया जा रहा है और गलत आधार कार्ड बनवाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस तरह के काम के कारण ही वहां की सरकार लगातार सत्ता में बनी हुई है। मांझी ने यह भी कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव के मूड में है और आने वाले चुनाव में स्थिति अलग हो सकती है। संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम कुल मिलाकर, गया में आयोजित यह मिलन समारोह सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि पार्टी के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ पुराने कार्यकर्ताओं की घर वापसी, नए सदस्यों का जुड़ना और नेतृत्व के स्पष्ट संदेश ने यह संकेत दिया कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा आने वाले समय में अपनी राजनीतिक पकड़ को और मजबूत करने की तैयारी में है। सदस्यता अभियान को मिली नई गति मिलन समारोह के साथ-साथ पार्टी के सदस्यता अभियान को भी गति देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से यह साफ संकेत मिला कि पार्टी अपने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में सक्रिय है। नेताओं ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में और भी लोग पार्टी से जुड़ेंगे और संगठन को विस्तार मिलेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top