Newswahni

वैशाली में मुर्गी फार्म से युवक का शव मिला मां बोली गाली गलौज और जान से मारने की धमकी मिली थी…




वैशाली के जंदाहा थाना क्षेत्र के सैदपुर बहसी गांव में रविवार सुबह एक मुर्गी फार्म से एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही जंदाहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र के बहसी गांव निवासी बैजू साहनी के पुत्र जग नारायण साहनी (35) के रूप में हुई है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जग नारायण ने कुछ लोगों से कर्ज लिया हुआ था – मृतक की भाभी मृतक के भाई जगत कुमार ने बताया कि जग नारायण शनिवार शाम करीब 5 बजे एक लाख रुपये लेकर मुर्गी फार्म जाने के लिए घर से निकले थे। वह रात में वहीं रुकते थे। जब सुबह घर आने में देरी हुई, तो भाभी ने उन्हें देखने भेजा। मुर्गी फार्म पहुंचने पर जगत कुमार ने जग नारायण को मृत पाया। उनके पास से पैसे भी गायब थे। मृतक की भाभी ने पुलिस को बताया कि जग नारायण ने कुछ लोगों से कर्ज लिया हुआ था और वे लोग उसे धमकी भी देते थे। ”घर आकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर गई थी” मृतक की बहन सोमारी देवी ने बताया कि पांच महीने पहले उनके बड़े भाई जग नारायण साहनी के बेटे राहुल कुमार ने गांव के शिवनाथ महतो की बेटी मनीषा कुमारी के साथ प्रेम प्रसंग में घर से भागकर शादी कर ली थी। बाद में ग्रामीणों की पंचायत के माध्यम से लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया था। सोमारी देवी के अनुसार, एक हफ्ते पहले लड़की की मां रेणु देवी घर आकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर गई थी। परिजनों को आशंका है कि इसी रंजिश में जग नारायण की हत्या कर पैसे लूटे गए हैं। पुलिस इस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। मृतक चार भाई दो बहन है। जिसमें भाई में दो नंबर पर था मृतक के छोटा-छोटा तीन लड़का है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top