Newswahni

विश्वंभरपुर में वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा खेलते समय हुआ हादसा इलाज के दौरान तोड़ा दम…




गोपालगंज जिले के विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के मटिहनिया बाजार में जहरीले सांप के डसने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान मटिहनिया बाजार निवासी अशोक प्रसाद के पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, नीरज घर में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग भी मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top