Newswahni

विधानसभा उपचुनाव के लिए ने की उम्मीदवारों के नाम की घोषणा जानें राज्यों में किस किस को मिला टिकट…



BJP Candidate List: बीजेपी ने अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। लिस्ट में मजबूत प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। बीजेपी ने गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की विधानसभा सीटों पर 9 मार्च को होने वाले उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने गोवा की पोंडा सीट से रितेश रवि नाइक, नगालैंड की कोरिडांग सीट से दाओचिर आई इम्चेन और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से जे. चक्रवर्ती को चुनाव मैदान में उतारा है। 

गोवा में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को टिकट

बीजेपी ने गोवा में रितेश नाइक को उम्मीदवार बनाया है। यहां मुख्यमत्री रह चुके कृषि मंत्री और पोंडा विधायक रवि नाइक के निधन के बाद विधानसभा चुनाव से ठीक डेढ़ साल पहले पोंडा विधानसभा क्षेत्र में एक सीट खाली हो गई थी। बीजेपी ने रवि नाइक के बेटे को ही टिकट दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक गोवा की पोंडा, कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे (दक्षिण) , नागालैंड की कोरिदांग (अजजा) तथा त्रिपुरा की धर्मनगर विधानसभा सीट के उप चुनावों के लिए अधिसूचना 16 मार्च को जारी की जाएगी और उम्मीदवार 23 मार्च तक नामांकन कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की गिनती 24 मार्च को की जाएगी और नाम 26 मार्च तक वापस लिए जा सकेंगे। इन उप चुनावों के लिए मतदान 9 अप्रैल को कराये जाएंगे।

कर्नाटक में 2 सीटों पर उम्मीदवाल घोषित

कर्नाटक की बात करें तो यहां बीजेपी ने 2 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। बागलकोट सीट से वीरभद्रय्या चारंतिमठ को उम्मीदवार बनाया है, जो सीट नंबर 24 है। वहीं दावणगेरे साउथ सीट से श्रीनिवास टी. दासाकिरप्पा को टिकट मिला है। इसके अलावा त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से जहर चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया गया है। यह सीट नंबर 56 है और यहां विधायक के निधन के कारण चुनाव हो रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top