Newswahni

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत अररिया के महीषाकॉल गुड़मी मार्ग पर वर्षीय युवक ने दम तोड़ा…




अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के महीषाकॉल और गुड़मी मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महीषाकॉल वार्ड संख्या 05 निवासी अमित कुमार मंडल (25) पुत्र श्याम देव मंडल के रूप में हुई है। यह घटना अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई। घटना की सूचना मिलते ही यातायात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। मृतक के पिता श्याम देव मंडल ने बताया कि अमित कुमार मंडल अपनी नानी के घर जा रहा था। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने अमित को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखा और तुरंत उसके परिजनों को सूचित किया। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और अमित को तुरंत अस्पताल ले गए। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने बताया कि अमित एक साधारण परिवार से था और अपने रोजमर्रा के काम-धंधे में परिवार की मदद करता था। यातायात थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू परिजनों ने पुलिस से अज्ञात वाहन की पहचान कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। यातायात थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। महीषाकॉल-गुड़मी मार्ग पर वाहनों की रफ्तार अक्सर अधिक रहती है, जिसके कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top