Newswahni

वरुणेश्वर धाम को पर्यटन स्थल का दर्जा मिलेगा श्रावणी मेले को राजकीय दर्जा दिलाने का प्रस्ताव कैबिनेट में जाएगा पूर्णिया में मंत्रियों की…




पूर्णिया के बड़हरा कोठी स्थित बाबा वरुणेश्वर धाम में सावन के अंतिम सोमवार को भव्य श्रावणी मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल और मंत्री लेशी सिंह ने धाम को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने और श्रावणी मेले को राजकीय महोत्सव घोषित करने का प्रस्ताव कैबिनेट में भेजने की घोषणा की। दोनों मंत्रियों ने बाबा वरुणेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। उन्होंने राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद, मंत्रियों ने रुपौली विधायक कलाधर प्रसाद मंडल की उपस्थिति में संयुक्त रूप से श्रावणी मेला महोत्सव का उद्घाटन किया। जलाभिषेक और मेले के उद्घाटन के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। शिवगंगा के जीर्णोद्धार के लिए 25 लाख रुपए स्वीकृत होंगे मंत्री डॉ. दिलीप जयसवाल ने कहा कि बाबा वरुणेश्वर धाम इस क्षेत्र का दूसरा बाबा धाम है, जहां लाखों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था जुड़ी है। धाम परिसर स्थित ऐतिहासिक शिवगंगा के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए सरकार 25 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करेगी। इस राशि से शिवगंगा परिसर में आकर्षक फव्वारे, श्रद्धालुओं के बैठने की उत्तम व्यवस्था और पर्याप्त लाइटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आगामी 1 से 2 साल में मंदिर परिसर में एक सुव्यवस्थित विवाह मंडप का निर्माण कराया जाएगा।
ऐतिहासिक धरोहर है वरुणेश्वर धाम- लेसी सिंह

बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि बाबा वरुणेश्वर महादेव एक अपरूपी शिवलिंग हैं और इस स्थान का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। मान्यता है कि वैदिक काल में वरुण ऋषि ने इसी पावन स्थल पर कठिन तपस्या और पूजा-अर्चना की थी, जिसके कारण इस तीर्थ स्थल का नाम वरुणेश्वर धाम पड़ा। मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि इस बार सरकारी स्तर पर श्रावणी मेले का भव्य आयोजन किया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top