Newswahni

लड़की पर शेखपुरा के लड़के के अपहरण का आरोप नालंदा पुलिस ने हिरासत में लिया पांच थानों की पुलिस ने रातभर चलाया सर्च…




नालंदा के पावापुरी सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरसुआ गांव में हनीट्रैप और अपहरण का मामला सामने आया है। यहां एक युवती पर आरोप लगा है कि उसने शेखपुरा के एक युवक को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसे बंधक बना लिया और परिजनों से लाखों रुपये की फिरौती की मांग की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी और युवक की सकुशल बरामदगी के लिए सघन छापेमारी जारी है। पांची गांव निवासी सागर रविदास का 22 साल का बेटा बिक्रम कुमार चोरसुआ गांव की रहने वाली रामाधीन प्रसाद की बेटी के संपर्क में था। आरोप है कि युवती ने उसे साजिश के तहत मिलने के लिए चोरसुआ बुलाया और वहां उसे बंधक बना लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों को फोन कर पहले छह लाख रुपये की मोटी रकम मांगी। सौदेबाजी के दौरान यह मांग घटकर चार लाख और अंत में दो लाख रुपये पर आकर रुकी। आसपास के संभावित ठिकानों पर पुलिस ने अभियान चलाया अपने बेटे के अपहरण की आशंका से घबराए पिता ने तत्काल शेखोपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस तुरंत हरकत में आई और राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। संयुक्त टीम में शेखोपुर, गिरियक, पावापुरी, कतरीसराय और दीपनगर थाना की पुलिस शामिल थी। पुलिस ने देर रात चोरसुआ स्थित त्रिवेणी धाम और उसके आसपास के संभावित ठिकानों पर पूरी रात तलाशी अभियान चलाया। हालांकि रात भर चली छापेमारी में युवक का सुराग नहीं मिल सका है, लेकिन सुबह होते ही पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी युवती को उसके घर से दबोच लिया।
पावापुरी सहायक थाना की पुलिस अधिकारी भावना कुमारी ने बताया कि हिरासत में ली गई युवती से कड़ी पूछताछ की जा रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और युवक के ठिकाने का पता लगाया जा सके। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस साजिश में युवती के साथ कुछ अन्य स्थानीय युवक भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। फिलहाल पुलिस जांच प्रभावित होने की आशंका से विस्तृत जानकारी देने से बच रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top