Newswahni

लछुआड़ में तेज रफ्तार ऑटो पलटा एक ही परिवार के लोग घायल चार को सदर अस्पताल भेजा गया…




जमुई के सिकंदरा प्रखंड के लछुआड़ में भगवान महावीर के जन्मस्थान के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ऑटो पलट गया। ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरा। इस हादसे में एक ही परिवार के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सिकंदरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां शुरुआती इलाज के बाद चार घायलों को आगे के इलाज के लिए जमुई के सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल में भर्ती घायलों में सिकंदरा थाना क्षेत्र के वरुणा गांव के राकेश तांती, उनकी पत्नी खुशबू कुमारी, बेटे राजन कुमार और रिंकी कुमारी शामिल हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, राकेश तांती और उनकी पत्नी खुशबू कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है। राधिका कुमारी समेत बाकी घायलों का इलाज सिकंदरा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, राकेश तांती का परिवार ऑटो रिजर्व करके भगवान महावीर के जन्मस्थान लछुआड़ घूमने गया था। दर्शन और घूमने के बाद सभी ऑटो से अपने गांव लौट रहे थे। पहाड़ी रास्ता पार करने के बाद तेज रफ्तार ऑटो चालक के कंट्रोल से बाहर हो गया और सड़क किनारे पलट गया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि ऑटो करीब चार से पांच बार पलटा, जिससे उसमें बैठे कई लोग घायल हो गए। घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ऑटो चालक को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस हादसे की वजह पता लगा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top