Newswahni

लखीसराय में रास्ता विवाद पर मारपीट घायल की हालत गंभीर हायर सेंटर रेफर पुलिस ने संभाला मामला…




लखीसराय जिले के पचेना गांव में गुरुवार को रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठियां चलने लगीं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान पहले पक्ष से पचेना निवासी शैलेश कुमार, गोलू कुमार और गुलशन कुमार के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे पक्ष से विनीता देवी और लालेश्वर यादव उर्फ लालू यादव सहित अन्य लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था
पुलिस के अनुसार, रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। गुरुवार को इसी बात को लेकर शैलेश कुमार और लालेश्वर यादव के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भी मदद की। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top